भारत में लॉक डाउन
का अब चौथा चरण आरंभ होने वाला है परंतु इस चौथे चरण में ग्रीन ग्रीन के साथ साथ ऑरेंज तथा रेड जोन में भी
देने वाली रियायतें कुछ ज्यादा होगी
कोरोना वायरस के
प्रसार को कम करने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए लॉक डाउन 3 का अंतिम चरण चल रहा है
यह दिनांक 17 मई को समाप्त हो जाएगा इसके पश्चात लॉक डाउन 4 का आरंभ होना है परंतु
लॉकडाउन 3 की तुलना में काफी अलग होगा
सरकार द्वारा इस
बात की स्पष्ट संकेत दिए गए हैं की लॉक डाउनलोड 4 मैं दी जाने वाली छूट काफी
ज्यादा होगी इससे देश को आर्थिक रूप से पुनः पहले के समान लाने का प्रयास किया
जाएगा इसी कारण से ग्रीन के साथ साथ ऑरेंज तथा रेड जोन में भी ज्यादा छूट दी
जाएंगे
- सरकार द्वारा लोक डाउन 4 मैं ग्रीनजोन को कुछ नियमों के साथ पूरी तरीके से खोलने का एलान किया जा सकता है लेकिन स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, जिम, सिनेमा और बड़ी सभाएं लॉकडाउन 4 में सभी क्षेत्रों में बंद रहेंगी। हालांकि छूट के साथ साथ शारीरिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क लगाने का नियम लागू रहेगा।
- इस लोक डाउन में हॉटस्पॉट तय करने का निर्णय राज्य सरकार को दिया जा सकता है।
- जैसा कि हम जानते हैं अभी सरकार की तरफ से नाई की दुकान, सलून, चश्मे की दुकान इत्यादि पर पाबंदी लगाई गई है परंतु अब यह पाबंदी कुछ नियमों के साथ सभी जोनों के लिए हटा ली जाएगी तथा कंटेंटमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी जोंस में इस सुविधा को बहाल कर दिया जाएगा हालांकि इसके लिए कुछ नई गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
- खेल परिसर और स्टेडियम खुल सकते हैं, हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी जाएगी । सार्वजनिक और धार्मिक सभाओं के लिए सभी पूजा स्थल बंद रहेंगे
- सूत्रों के अनुसार पांच राज्य अभी भी पूर्व के आधार पर ही लोग डॉन को जारी रखना चाहते हैं ।क्योंकि वह समझते हैं कि अभी छूट देने पर संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है यह राज्य पंजाब पश्चिम बंगाल महाराष्ट्र असम और तेलंगाना है।
- दूसरे राज्य अपने राज्यों की स्थिति के आधार पर किसी क्षेत्र में लोगों की आने-जाने की व्यवस्था तथा आर्थिक गतिविधियों को लेकर फैसला लेने का अधिकार राज्य के पास रखने के पक्ष में है।
- घर से काम करने का अभ्यास संभव हद तक अपनाया जाना चाहिए, केंद्र ने कहा। थर्मल स्कैनिंग के लिए प्रावधान होना चाहिए, हैंड वाश, सैनिटाइज़र और सामाजिक-दूरी के नियमों को बनाए रखा जाना चाहिए।
- इसी प्रकार रेलवे द्वारा कुछ और नई ट्रेनों की आवाजाही की बात भी कही जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि की रेलवे किन नए ट्रैकों पर ट्रेनों को बढ़ाएगा।
- हालांकि अभी पूरी तौर से रेल यातायात बहाल होने में काफी समय लगने की आशंका है। कुछ राज्य जैसे बिहार तमिलनाडु कर्नाटक मई के अंत तक इस प्रकार की किसी भी सेवाओं को शुरू करने के पक्ष में नहीं है। उनका मानना है यह काफी जल्दी बाजी होगी तथा इससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है।
- यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि कंटेंटमेंट एरिया को छोड़कर कई राज्य बाकी सभी स्थानों पर लोकल ट्रेनों बसों को भी सीमित क्षमता के साथ पर आरंभ करने के पक्ष में है। इसी के साथ साथ ऑटो तथा टैक्सी के संचालन को भी सीमित सवारियों के साथ में अनुमति दी जा सकती है।
- हालांकि केंद्र सरकार के अनुसार इन सभी मामलों में आखरी फैसला राज्य सरकार ही लेंगे। इसी के साथ साथ ऑरेंज तथा रेड जोन में भी बाजारों को खोलने का फैसला राज्य सरकार ही लेंगे जैसा कि हम जानते हैंअभी भी बाजार बहुत सारी पाबंदियां के साथ में खोलें जा रहे हैं
- अब केवल कंटेंटमेंट जोन को छोड़कर को बाकी सभी इलाकों में ई-कॉमर्स कंपनियों की सप्लाई भी आरंभ कर दी जाएगी।
If anybody want some clarification he /she can contact me.
ReplyDelete