आज से 2 दिन पूर्व ही कैबिनेट की एक मीटिंग में उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज शामिल हुये थे। बाद में सतपाल जी महाराज तथा उनके परिवार सहित 22 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। इसी कारणवश संक्रमण के खतरे के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत ने अपने अपने आप को सेल्फ क्वॉरेंटाइन कर लिया है और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सभी बैठकें निरस्त कर दी गई हैं।
सतपाल महाराज में संक्रमण की पुष्टि होने के साथ-साथ उनके गनर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह गनर 21 मई को देहरादून के पास स्थित अपने गांव अपने परिवार के पास दो दिनों के लिये गया था इसलिए उसके परिवार को सभी 12 सदस्यों को भी क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा सभी के सैंपल लेकर जांच हेतु लैब में भेजे जा चुके है।
47 कोरोना संक्रमित लोगों के पाये जाने से उत्तराखंड में संक्रमण का आंकड़ा 999 $ 40 पहुंचा
उत्तराखंड में आज 47 नए कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या एक हजार को पार कर गयी।
उत्तराखंड में 243 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आज के कुल संक्रमितों में से 3 चमोली, 26 देहरादून, 1 हरिद्वार और 11 टिहरी गढ़वाल के है।
उत्तराखंड में 1005 संक्रमण जिलों के अनुसार निम्न हैं।
देहरादून - 268 + 25
नैनीताल - 263 + 0
टिहरी - 77 + 11
उधमसिंहनगर - 82 + 0
हरिद्वार - 77 + 1
अल्मोड़ा - 63 + 0
पौड़ी - 34 + 0
चंपावत - 33 + 0
पिथौरागढ़ - 27 + 0
बागेश्वर - 21 + 0
उत्तरकाशी - 21 + 0
चमोली - 13 + 3
रुद्रप्रयाग - 6 + 0
English version of the same as suggested by My friend Denial.
2 days ago Tourism and Culture Minister Satpal Maharaj of
Uttarakhand attended a cabinet meeting. Later corona virus infection has been
confirmed in 22 people including Satpal Ji Maharaj and his entire family. Chief
Minister Trivendra Singh Rawat, Cabinet Ministers Madan Kaushik, Subodh Uniyal
and Harak Singh Rawat have self-quarantined themselves and all the meetings of
Chief Minister Trivendra Singh Rawat have been canceled due to the threat of corona
infection.
In addition to the confirmation of infection in Satpal
Maharaj, corona infection has also been confirmed in his gunner. On May 21 Satpal
Maharaj's gunner went to his family in his ancestral village near Dehradun for
two days. That’s why all 12 members of his family have also been quarantined
and samples have been sent to the lab for examination.
With Today infections of 47 corona positive persons the
number reached 999 + 40 in Uttarakhand. Today 47 new corona virus infected
patients were found in Uttarakhand and the total number of infected in
Uttarakhand has crossed one thousand. In Uttarakhand, 243 people have recovered
completely. Out of total infections found today, 3 are in Chamoli, 26 are in Dehradun,
1 is in Haridwar and 11 are in Tehri Garhwal.
The following are the 1005 corona infections in Uttarakhand
according to different districts.
Dehradun - 268 + 25
Nainital - 263 + 0
Tehri - 77 + 11
Udham Singh Nagar - 82 + 0
Haridwar - 77 + 1
Almora - 63 + 0
Pauri - 34 + 0
Champawat - 33 + 0
Pithoragarh - 27 + 0
Bageshwar - 21 + 0
Uttarkashi - 21 + 0
Chamoli - 13 + 3
Rudraprayag - 6 + 0