Friday, May 22, 2020

New rules for nainital going persons


बाहर से नैनीताल आने वालों को बाहरी व्यक्तियों को अब हर हाल में होना पड़ेगा संस्थागत क्वारंटाइन  

नैनीताल जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर एक अहम फैसला किया गया है अधिकारीयों के अनुसार अब बाहरी इलाकों या बाहरी जनपदों से आने वाले लोगो को अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों में ही रखा जाएगा। केवल स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार ही होम क्वारंटाइन की व्यवस्था होगी अन्यथा नही। नैनीताल जनपद में शहरीय क्षेत्रों मे कोरेन्टाइन सेन्टर होटलों, बारातघरों तथा अतिथि गृहों मे बनाये गये है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के संस्थागत कोरेन्टाइन सेन्टर ग्राम पंचायत घरों, सरकारी राजकीय विद्यालयों तथा अन्य सरकार के भवनों में बनाये गये है। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के कोरेन्टाइन सेन्टर मे व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उन ग्रामों के प्रधानों को दी गई है तथा ग्रामीण कोरेन्टाइन सेन्टरों की सही प्रकार से देख रेख के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापकों को ड्यूटी पर लगाया जायगा। 

अधिकारियों के अनुसार पैसे की कोई कमी नही है सभी ग्राम प्रधानों के पास राज्य वित्त से सम्बन्धित सभी वित्तीय संसाधन मौजूद है। पिछले वर्ष की बाकी धनराशि को सभी ग्राम प्रधान कोरोना संक्रमण आपदा के लिए व्यय करें। अधिकारियांे के अनुसार ग्राम प्रधानों को कहा गया है कि यदि और और धनराशि की आवश्यकता होगी तो उन्हे धनराशि मुख्य मंत्री राहत कोष अथवा जिला दैवीय आपदा कोष से दिला दी जायेगी। 

जला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिह को निर्देश दिये गये है कि वह तत्काल विकास खण्ड मुख्यालयों पर ग्राम प्रधानो के साथ बैठक कर उनकी समस्याओ का सुलझायें एवं इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देें। सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानो का वाट्सएप गु्रप बनाकर समस्याआंे का निराकरण करें 

No comments:

Post a Comment