आज उत्तराखंड में आए कुल कोरोना के 14 पॉजिटिव मरीज
मंगलवार को उत्तराखंड में कुल 14 नए संक्रमण युक्त लोग मिले हैं जिससे अब उत्तराखंड के अंदर कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 111 तक पहुंच गई है जैसा कि सबको विदित है यह संख्या पिछले तीन-चार दिनों में ही तेजी से बढ़ी है यह संख्या मुख्य रूप से अन्य राज्यों से आए लोगों के कारण बढ़ रही है आज आज उत्तराखंड के टोटल 14 संक्रमण में से दो पौड़ी में दो बागेश्वर में और तीन उधम सिंह नगर में मिले हैं सभी संक्रमित अन्य प्रदेशों से आए नागरिक हैं
उधम सिंह नगर के जिले के सीएमओ डॉक्टर शैलजा भट्ट ने बताया कि 4 दिन पहले गुरुग्राम से किच्छा निवासी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इसके पश्चात इसके संपर्क में आए इसके परिवार के पांच सदस्यों के सैंपल भी जांच हेतु हल्द्वानी लैब भेज दिए गए हैं मंगलवार को इस युवक के भाई और चचेरी बहन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है इसके अलावा मुंबई से बाजपुर लौटे एक अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है उसका सैंपल 17 मई को जांच के लिए हल्द्वानी भेजा गया था बताया जाता है कि तीनों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है Orange zone में आए उधम सिंह नगर में लगातार दिन-ब-दिन कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है
प्रदेश के कई लोग सरकार के ट्रेन चलाकर प्रवासी लोगों को प्रदेश में पुनः वापस लाने के प्रयासों की भी आलोचना कर रहे हैं उनका कहना है कि यदि सरकार को पहले से ही अप्रवासी लोगों को प्रदेश के अंदर लाना ही था तो इन लोगों को लाने से पहले सरकार को इनकी पूरी जांच तथा इनके आइसोलेशन की पूरी व्यवस्था कर लेनी चाहिए थी इन लोगों को लाने के बाद केवल थर्मल चेकिंग के करके इनको अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जा रहा है बहुत सारे ऐसे मरीज हैं जिनमें बाद में कोरोना की लक्षण नजर आ रहे हैं तथा संक्रमण पता चल रहा है तथा इसी मध्य यह मरीज कई लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जिससे कि अन्य लोग भी संक्रमित हो जाते हैं लोगों को कहना है कि बाहर से लाई गयी इन व्यक्तियों को इनके गवत गंतव्य पर जाने से पहले सभी की करोना जांच कराई जानी चाहिए तथा जब तक इन का रिजल्ट ना आ जाए तब तक इन सभी को आइसोलेशन में रखना चाहिए अन्यथा प्रदेश में संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से मिलेगा इससे कोरोना उत्तराखंड के गांव-गांव तक पहुंच जाएगा तथा यह बहुत ही डरावनी स्थिति होगी
No comments:
Post a Comment