1 जून से सभी डोमेस्टिक फ्लाइट चलाये जाने की घोशणा सिविल एवियेषन द्वारा कर दी गई है। परन्तु इस बार आपकी हवाई यात्रा पहले के समान नहीं होगी। पहले आप अपनी फ्लाइट पकड़ने से लगभग 1 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुचते थे परन्तु अब आप को 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुचने के लिये कहा जा रहा है। एयरपोर्ट पहुचने पर आपको अब कुछ बातों का ख्याल रखना है
- जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपके फोन में आरोग्य सेतु एप होना चाहिए। एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी पर्सन इसकी जंाच करेगा। यदि आरोग्य सेतु एप में हरा रंग दिखाई देगा आपको फ्लाइट तभी लेने दी जायेगी परन्तु यदि यर रंग लाल है तो आप को फ्लाइट नहीं लेने दी जायेगी। रंग आरेंज होने पर भी आपको फ्लाइट पकड़ने मंे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। फेस मास्क का पहनना अनिवार्य है।
- अब आप 200 से 300 मिली लीटर लिक्वड सैनिटाइजर अपने साथ ले जा सकते हैं।
- एयरपोर्ट पर सोषल डिस्टेन्सिंग का पालन करना होगा।
- एयरपोर्ट पर आपकी फिजिकल चैकिंग नहीं होगी।
- एयरपोर्ट पर आपको अब कोई बोडिंग पास लेने की आवष्यकता नहीं होगी इसके स्थान पर वैब चैक इन होगा। अपने मोबाइल की सहायता से आप वैब चैक इन कर सकते हैं।
- एयरपोर्ट पर यदि आपको कोई पेमेन्ट करना है तो वह डिजिटल माध्यम से करना होगा।
- यदि आप टैक्सी करके एयरपोर्ट जा रहे है तो आपको अपने स्थान के डी एम द्वारा जारी किये गये नियमों का पालन करना होगा। मतलब एक टैक्सी में ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यस्क ही जा सकते हैं यदि तीन व्यस्कों को जाना है तो दो टैक्सी करेंगें।
- अब केवल एक चैक इन बैगेज तथा केवल एक हैन्ड बैगेज ही परमिट किया गया है। आपको अपने बैगेज टैग को खुद ही बैगेज पर लगाना है। यदि टैग प्रिंट होने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप अपने हाथ से ही सारी डिटेल लिख कर बैगेज पर चिपका सकते हैं।
- फ्लाइट में खाना नहीं दिया जायेगा। सीलयुक्त पानी आप एयरपोर्ट से खरीद कर ले जा सकते हैं क्यांेकि सीलयुक्त पानी फ्लाइट कम्पनियों के इच्छा पर निर्भर करता है। यदि वह चाहें तो वह दे सकते हैं।
- फ्लाइट का मिनिमम टिकट 3500 तथा मैक्सिमम टिकट 10000 तय कर दिया गया है। यह किराया यात्रा के समय के आधार पर तय किया जायेगा। यात्रा समय के आधार पर इसे 7 केटेगरियों में बांटा गया है। परन्तु फ्लाइट ट्रैफिक के आधार पर फ्लाइट का किराया तयषुदा केटेगरी से ज्यादा लिया जा सकता है परन्तु वह 10000 से ज्यादा नहीं हो सकता। पेंमेंट का यह तरीका 24 अगस्त तक जारी रहेगा।
- इस प्रकार यात्रा करने वाली यात्रियांे को आइसोलेशन में नहीं डाला जायेगा। फ्लाइट के अन्दर का पूरा स्टाफ पी पी ई किट में रहना होगा।
Now the latest corona update of Uttarakhand
Total Cases : 155
District wise situation of Covid - 19
Dehradoon : 47
U. S. Nagar : 29
Nainital : 27
Bageshwer : 16
Haridwar : 10
Chamoli : 6
Uttarkashi : 6
Pauri Garwal : 4
Almora : 4
Tehri Garwal : 0
Rudraprayag : 0
Pithoragarh : 0
Champawat : 0
No comments:
Post a Comment